हनुमान बेनीवाल ने PM मोदी का पुराना वीडियो शेयर कर याद दिलाया वादा, पेपर लीक को लेकर उठाई बड़ी मांग - National News Adda

Breaking

Home Top Ad

loading...

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 21 May 2025

हनुमान बेनीवाल ने PM मोदी का पुराना वीडियो शेयर कर याद दिलाया वादा, पेपर लीक को लेकर उठाई बड़ी मांग

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार 22 मई को राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। सुबह 11 बजे वे नाल हवाई अड्डे पर आएंगे और फिर देशनोक के पास स्थित पलाना गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के राजस्थान दौरे से पहले लोकसभा सांसद ने उनका एक पुराना वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। यह वीडियो नवंबर 2023 में हुए विधानसभा चुनाव के दिनों का है जब पीएम मोदी चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे। इस वीडियो में पीएम मोदी प्रदेश के युवाओं से कहते हैं कि उन पर पूरा भरोसा करना। वे पेपर लीक माफियाओं पाताल में भी जाकर उनका हिसाब किया जाएगा। पीएम मोदी के उस वादे को याद दिलाते हुए ने पेपर लीक से पीड़ित लाखों युवाओं को न्याय दिलाने की मांग की है।भाजपा अपना वादा भूल गई, मोदी जी आप न्याय करें - बेनीवालयह वीडियो साझा करने के बाद राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान में बेरोजगार युवाओं के साथ न्याय की बात कहकर ही भाजपा सत्ता में आई लेकिन सरकार में आने के बाद भाजपा अपना वादा भूल गई है। बेनीवाल ने कहा कि जिन वादों और मुद्दों के साथ भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई। उन वादों और मुद्दों को सत्ता में आने के बाद भुला दिया गया। बेनीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि पर्ची के माध्यम से थोपे गए राजस्थान के मुख्यमंत्री पेपर लीक मामलों में असली गुनहगारों तक पहुंच ही नहीं पा रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तो भाजपा और कांग्रेस के उन नेताओं और सत्ता के नजदीक रहे अफसरों को बचाने में लग गए हैं जो पेपर लीक मामलों के सरगना थे।परीक्षा से एक महीने पहले ही आउट हुआ था पेपरजयपुर के शहीद स्मारक पर धरना दे रहे सांसद हनुमान बेनीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एसआई भर्ती 2021 परीक्षा का पेपर प्रिंटिंग से पहले ही आउट हो गया था। आरपीएससी के सदस्य रहे बाबुलाल कटारा ने पूर्व सदस्य रामुराम राईका को परीक्षा से एक महीने पहले ही हस्तलिखित पेपर दे दिया था। यह खुलासा एसओजी कर चुकी है। बेनीवाल ने कहा पेपर की गोपनीयता सीधे आयोग के अध्यक्ष से जुड़ी होती है लेकिन एसओजी ने आज तक किसी अध्यक्ष से पूछताछ तक नहीं की। राजस्थान के युवाओं का भविष्य बचाने के लिए आरएलपी द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसआई भर्ती रद्द होने से ही लाखों युवाओं के साथ न्याय होगा।25 मई को मानसरोवर में होगी महारैलीहनुमान बेनीवाल की ओर से 25 मई को जयपुर के मानसरोवर में एक महारैली का आयोजन किया जा रहा है। युवाओं के साथ न्याय की मांग करते हुए बेनीवाल यह रैली कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इस रैली में एक लाख से ज्यादा युवा बेरोजगार और उनके परिवार के सदस्य हिस्सा लेंगे। एसआई भर्ती परीक्षा को रद्द करने के साथ ही आरपीएससी को भंग करके पुनर्गठन करने, आरएएस भर्ती 2018 और आरएएस भर्ती 2021 में चयनित सभी अभ्यर्थियों की कॉपियां सार्वजनिक करने और पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में हुई सभी भर्तियों की सीबीआई जांच कराने की मांग की जा रही है।


from https://ift.tt/rPMsGmU

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages