जिंदगी का सबसे घटिया शॉट खेलकर आउट हुए यशस्वी, दोस्त ने ही निकाली दुश्मनी, अब पछता रहे होंगे! - National News Adda

Breaking

Home Top Ad

loading...

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 13 July 2025

जिंदगी का सबसे घटिया शॉट खेलकर आउट हुए यशस्वी, दोस्त ने ही निकाली दुश्मनी, अब पछता रहे होंगे!

लंदन: लॉर्ड्स टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल दूसरी पारी में बिना खाता खोले आउट हो गए। यशस्वी ने कुल 7 गेंदों का सामना किया। यशस्वी को इंग्लैंड के पेसर जोफ्रा आर्चर ने जेमी स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। पहला रन नहीं बना पाने के कारण यशस्वी कुछ दबाव में दिख रहे थे। ऐसे में उन्होंने आर्चर की तीखी बाउंसर पर हवाई शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन वह मिस हिट कर गए। ऐसे में गेंद उनके बल्ले के टॉप एज पर लगकर हवा में लहरा गई। इस तरह विकेटकीपर जेमी स्मिथ ने गेंद को सुरक्षित अपने ग्लव्स में जकड़ कर टीम इंडिया को पहला झटका दिया। बता दें कि अक्सर इस तरह का शॉट खेलने से बचते हैं, लेकिन आईपीएल में अपने ही टीम मेट की गेंद पर वह गच्चा खा गए। लॉर्ड्स टेस्ट मैच की पहली पारी में भी यशस्वी जायसवाल कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। यशस्वी ने टीम इंडिया के लिए पहली पारी में 8 गेंद का सामना कर सिर्फ 13 रन ही बनाए थे। ऐसे में उनके लिए तीसरा टेस्ट मैच कुछ खास नहीं रहा।टीम इंडिया को जीत के लिए मिली 193 रन का लक्ष्यइंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भारतीय टीम अच्छी स्थिति में दिख रही है। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने खेल के चौथे दिन इंग्लैंड को उसकी दूसरी पारी में 192 रन के स्कोर पर समेट दिया। ऐसे में टीम इंडिया को जीत के लिए 193 रन का टारगेट मिला है। चौथे दिन भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी में वॉशिंगटन सुंदर ने कमाल का प्रदर्शन किया। सुंदर ने 12.1 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं नीतीश कुमार रेड्डी और आकाश दीप सिंह के खाते में एक-एक विकेट आया।वहीं पहली पारी की बात करें तो इंग्लैंड की टीम मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। इंग्लैंड ने जो रूट की दमदार शतकीय पारी की मदद से 387 रन का स्कोर खड़ा किया। जो रूट के अलावा इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स और जेमी स्मिथ ने भी अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके जवाब में टीम इंडिया ने भी के शतक से 387 रन बनाए, जिससे स्कोर बराबर हो गया।


from https://ift.tt/Xp0YWQk

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages