हद है! ओवरटेक करने पर भड़क गए पुलिस वाले, थाने ले जाकर ई-रिक्शा वाले को पीटा; तोड़ दिया पैर - National News Adda

Breaking

Home Top Ad

loading...

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 14 July 2025

हद है! ओवरटेक करने पर भड़क गए पुलिस वाले, थाने ले जाकर ई-रिक्शा वाले को पीटा; तोड़ दिया पैर

: के मुजफ्फरपुर में पुलिस पर एक करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने पर पुलिसकर्मियों ने उसे थाने में पीटा। पिटाई से युवक का पैर टूट गया। बेहोश होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ओवरटेक करने पर हो गए नाराज

जानकारी के अनुसार, सोमवार को छाता चौक के पास डब्लू कुमार ई-रिक्शा चला रहा था। दो पुलिसकर्मी बाइक से आगे चल रहे थे। इसी दौरान डब्लू ने उन्हें ओवरटेक कर लिया। इससे नाराज होकर पुलिसकर्मियों ने उसे रोका। डब्लू के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने उसे गालियां दीं और धक्का-मुक्की की। जब उसने आत्मरक्षा में रॉड निकाली तो वे भड़क गए। उन्होंने कहा कि प्रशासन पर हाथ उठाओगे? जेल भेज देंगे, लाइसेंस रद्द करवा देंगे। फिर उसे थाने ले गए।

थाने में की डब्लू पिटाई

डब्लू का आरोप है कि थाने में तीन पुलिसकर्मियों ने उसे लात-घूंसे और डंडे से पीटा। करीब आधे घंटे तक उसे पीटा गया। उस समय थानाध्यक्ष वहां नहीं थे। बाकी पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे। पिटाई से उसका पैर टूट गया और वह बेहोश हो गया। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे अस्पताल में भर्ती कराकर चले गए। बाद में अस्पताल वालों ने उसके परिवार को सूचना दी।

सिटी एसपी ने दिए जांच के आदेश

वहीं, सिटी एसपी कोटा किरण ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। थाने के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। अगर कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर ऑटो रिक्शा कर्मचारी संघ ने दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने और गिरफ्तार करने की मांग की है। इस घटना से ऑटो और ई-रिक्शा चालकों में गुस्सा है।


from https://ift.tt/ZU6mD7k

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages